फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: शीतलहर के कारण बदला जाए स्कूलों का समय

Thu, 28 Dec 2023 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष राजकुमार वर्मा ने डीएम को पत्र देते हुए माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के समय में बदलाव किये जाने की मांग की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शीत लहर का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इससे दूरदराज से आने वाले शिक्षकों एवं छोटे-छोटे नौनिहालों को विद्यालय आने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। धुंध अधिक होने से कोई दुर्घटना भी हो सकती है। स्कूलों का समय सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक किया जाए। परिषद के संरक्षक अरुण कुमार दुबे, महामंत्री अनिल तोमर, कोषाध्यक्ष राजेश सिंह मौजूद रहे। (संवाद)

लखनऊ में सम्मानित हुईं दो शिक्षिकाएं
बकेवर।शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन उप्र ने राज्यस्तरीय शैक्षिक नवाचार कार्यशाला का आयोजन लखनऊ में किया गया।इसमें 45 जनपदों के शिक्षक शिक्षकाओं ने प्रतिभाग किया था। इसमें जिले की दो शिक्षिकाओं को प्रदेश स्तर पर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बढ़पुरा के नगला भग्ग स्थित प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका स्वीटी मथुरिया व महेवा ब्लॉक के नगरिया बुजुर्ग स्थित प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अनुराधा ने व्यावसायिक शिक्षा के कार्यो, वॉल पेंटिंग, रंगोली,गमला पेंटिंग, मशरूम की खेती किस प्रकार की जाए का उत्कृष्ट तरीके का प्रस्तुतीकरण किया था ।कार्यशाला को संबोधित करते हुए संयुक्त निदेशक व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज कुमार यादव ने कहा शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन ने कार्यशालाओें का आयोजन सराहनीय है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें