इटावा। पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं, पोस्टर प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या अंजू श्री ने सरस्वती प्रतिमा का अनावरण व दीप जलाकर किया। संगीत अध्यापिका करुणा बंसल के नेतृत्व में बच्चों ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया । खेल प्रतियोगिताएं राखी मित्तल व ऊषा यादव के नेतृत्व में हुईं।
प्रतियोगिता में शिशु वर्ग में प्रथम स्थान अनमता ,द्वितीय स्थान खुशी एवं तृतीय स्थान अंकिता ने प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में 100 मीटर दौड़ में नीलम कुमारी ने पहला स्थान, रिया चौहान को द्वितीय व तृतीय स्थान महिनी ने प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान, दिव्या मित्रा द्वितीय व अंजली ने तीसरा स्थान हासिल किया।
भाषण प्रतियोगिता में सृष्टि ने पहला, साक्षी ने दूसरा व अक्षरा तीसरे स्थान पर रहीं। नृत्य प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में साक्षी ने पहला, अंजली ने दूसरा व पूजा को तीसरा स्थान मिला। सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान पर दीपांशी, द्वितीय स्थान पर रिया और तृतीय स्थान पर ज्योति कुमारी व सोनम रहीं।
खो-खो टीम में ग्रुप-ए की टीम विजेता रही। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर प्रिया ,द्वितीय स्थान पर हिना और तीसरे स्थान पर नीलम रहीं। नृत्य प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका मिताली शुक्ला और रीना यादव ने निभाई। संचालन रीता मेहरोत्रा व ऋचा पोरवाल ने किया।