फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावाः मानकविहीन सोकपिट देख दिए रिकवरी के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
निवाड़ीकला। महेवा ब्लॉक की ग्राम पंचायत टडवा इस्माइलपुर में ग्रामीण की शिकायत पर गुरुवार को डीपीआरओ बनवारी सिंह और डीसी मनरेगा शौकत अली जांच करने पहुंचे। उन्होंने कई कामों में कमियां पाईं। मानकविहीन सोकपिट मिलने पर रिकवरी के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

गांव के विजय बहादुर ने जिलाधिकारी अवनीश राय से पंचायत के कार्यों में जमकर धांधली किए जाने की शिकायत की थी। डीएम ने डीपीआरओ और डीसी मनरेगा को जांच सौंपी थी। गुरुवार को अधिकारियों ने सबसे पहले पंचायत घर का निरीक्षण किया।
यहां पेंशनर रजिस्टर , परिवार रजिस्टर और शिकायत रजिस्टर सहित सभी अभिलेख अधूरे मिले। पंचायत सहायक गांव में कितने शौचालय, कितने हैंडपंप, जन्म-मृत्यु दर समेत कोई भी जानकारी नहीं दे सका। इस पर डीपीआरओ ने पंचायत सहायक को नोटिस जारी कर वेतन काटकर अनुबंध समाप्त करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

इसके बाद गांव में बनाए गए सोकपिटों का निरीक्षण किया। उन्होंने पाया कि 64 सोकपिटों के निर्माण के बजाय सिर्फ 53 का ही निर्माण कराया गया। कुछ को खुलवाकर देखा तो मानक पूरे नहीं मिले। इस पर उन्होंने काम करने वाली संस्था से रिकवरी करने के निर्देश दिए।
वहीं, मनरेगा में फर्जी हाजिरी भरे जाने की शिकायत पर रोजगार सेवक बृजेंद्र को मौके पर बुलाया पर रोजगार सेवक बहानेबाजी करता रहा और नहीं आया। इस पर डीपीआरओ ने फिर से जांच करने की बात कही। इस दौरान एडीओ पंचायत श्यामवरन, जेई कुलदीप आर्या, जेई गिरजेश मिश्रा, वीसी मीनाक्षी चौहान, ग्राम प्रधान हरिकेश यादव आदि मौजूद रहे।
डीएम का नाम नहीं बता पाए पंचायत सहायक
ग्राम पंचायत टडवा इस्माइलपुर में जांच के दौरान डीपीआरओ ने पंचायत सहायक धीरज से डीएम का नाम पूछा। इस पर वह नाम नहीं बता सके। इस पर डीपीआरओ ने वेतन काटकर अनुबंध समाप्त करने का निर्देश दिया।
उच्चाधिकारियों को देंगे रिपोर्ट
जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) बनवारी सिंह और डीसी मनरेगा (बीडीओ महेवा) शौकत अली ने संयुक्त रूप से बताया कि ग्राम पंचायत निवाड़ीकला में रूटीन जांच की थी। जबकि टडवा इस्माइलपुर में शिकायत की जांच की गई। इसमें टडवा इस्माइलपुर में कई खामियां पाई गईं। इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दी जाएगी। दोषियों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें