फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान से देखा शहर का नजारा

Sat, 24 Dec 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
आसमान की ऊंचाइयाें से शहर का नजारा लेते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटावा महोत्सव के तहत स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे एडवेंचर स्पोर्ट्स में शनिवार को दूसरे दिन भी स्कूली बच्चों ने खूब लुत्फ उठाया। बच्चों ने यहां वर्मा ब्रिज, वाटर रोलर, आर्चरी आदि में शामिल होकर नया अनुभव लिया। 200 बच्चों ने हॉट एअर बैलून में बैठकर उड़ान भरी और शहर का अलग ही नजारा देखा।
विज्ञापन

दूसरे दिन सुदिति ग्लोबल एकेडमी, इस्लामिया इंटर कालेज, उच्च प्राथमिक विद्यालय कांधनी, प्राथमिक विद्यालय जवाहरपुरा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय सांवली, केके इंटर कालेज, अवध इंटर कालेज, सेंट मेरी इंटर कालेज के साथ कई अन्य विद्यालयों के 1100 बच्चों ने विभिन्न ईवेंट का मजा लिया। बच्चों ने सूमो फाइटिंग, ट्रेंपोलिन में हाथ आजमाए। वहीं हॉट एअर बैलून की सवारी कर ऊंचाई से शहर को देखा। इस मौके पर कार्यक्रम के संयोजक कमल कुमार व एडवेंचर डायरेक्टर राकेश गौड़ ने बच्चों को महत्वपूर्ण जानकारी दी। बच्चों ने हाथों पर टेटू भी बनवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें