फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: खेत बचाओ अभियान शुरू, किसानों को बताए संतुलित खाद के उपयोग के फायदे

Thu, 22 Oct 2026 10:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। किसानों को उर्वरकों के संतुलित उपयोग, मृदा स्वास्थ्य में सुधार और प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक करने के लिए बृहस्पतिवार से जिले में खेत बचाओ अभियान शुरू किया गया। अभियान 30 नवंबर तक चलेगा। इसके तहत किसानों को टिकाऊ कृषि पद्धतियां अपनाने और खेती की लागत कम करने के उपायों की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

अभियान के तहत गुरुवार को बढ़पुरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत बीलमपुर और चकरनगर ब्लॉक की ग्राम पंचायत पिपरौली गढ़िया में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें उप कृषि निदेशक सतीश कुमार, जिला कृषि अधिकारी ओंकार सिंह, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक वीबी जायसवाल सहित सहायक विकास अधिकारी (कृषि) और अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में किसानों को मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों के इस्तेमाल, मृदा स्वास्थ्य कार्ड के उपयोग, एकीकृत पोषक तत्व एवं कीट प्रबंधन, फसल अवशेषों का उचित प्रबंधन और पराली न जलाने के बारे में जानकारी दी गई।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें