इटावा। बसरेहर थाना क्षेत्र में सेंगर नदी पुल के पास में पुलिस से हुई मुठभेड़ में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए थे, वहीं तीसरा बदमाश घटनास्थल से अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया था। पुलिस ने मामले में एक सराफ को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बदमाशों ने लूट का सामान खरीदने वाले सराफ को भी गिरफ्तार किया है। बुधवार को चौबिया थाना प्रभारी मंसूर अहमद ने गांव आशानन्दपुर के सराफ शिवराज सिंह को उसके घर से गिरफ्तार किया। उसके पास से लूट के जेवर भी बरामद हुए।
वहीं पूछताछ में आरोपी ने बताया कि संजय कठेरिया, विकास राजपूत, सौरभ निवासी कैलामऊ थाना बसरेहर तीनों लोग उसके पास आए थे। और उनके पास कई सोने व चांदी का सामान था। जिसमें एक जोड़ी कुंडल, एक अंगूठी सोने की दो अंगूठी चांदी की व एक चैन उसे बेच गए। उसने तीनों को 15 हजार रुपये दिए थे। थाना पुलिस पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई कर रही है।