इटावा। शराब की तस्करी करने में पुलिस ने सात युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 180 क्वार्टर देसी शराब बरामद हुई है।
सिविल लाइन थाना प्रभारी मोहम्मद कामिल ने बताया कि पहाड़पुरा गांव, राजा का बाग और हरदासपुुर गांव से तीन युवकों पकड़ा गया है। पहाड़पुर गांव से पूठन सकरौली गांव निवासी सत्यनारायण राजपूत को पकड़ा गया। इनके पास से 17 क्वार्टर देसी शराब बरामद हुई। राजा का बाग निवासी देव सिंह और पूठन निवासी राजेश सिंह के पास से 18-18 क्वार्टर देसी शराब बरामद हुई है।
इकदिल पुलिस ने कांशीराम कॉलोनी निवासी रामचंद्र राजूपत को इकदिल चौराहे से गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने 17 क्वार्टर देसी शराब बरामद की है। बढ़पुरा पुलिस ने कुंडेश्वर गांव से बढ़पुरा कालोनी निवासी राजेंद्र गोयल को पकड़ा है। उसके पास से 18 क्वार्टर देसी शराब बरामद हुई है।
वहीं भरथना पुलिस ने रामान रोड से हथनौली गांव के शिवराम और इटावा भरथना मार्ग के निनाव पुल के पास हथनौली गांव निवासी अभिलाष सिंह को गिरफ्तार किया है। सभी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।