फोटो संख्या 01 बौराइन गांव में ई पाठशाला के बारे में जानकारी देती प्रधानाध्यापिका मंजू भदौरिया
- फोटो : ETAWHA
भरथना एससी आयोग अध्यक्ष व सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया ने पैतृक गांव में 105 फीट ऊंचा तिरंगा लगाया गया है। नगरिया सरावा में शनिवार को डॉ. कठेरिया ने सदर विधायक सरिता भदौरिया, भरथना विधायक सावित्री कठेरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष अजय प्रताप सिंह धाकरे आदि पार्टी नेताओं के साथ राष्ट्रवाद व देशप्रेम की भावना जागृत करने के लिए इस तिरंगे को फहराया।
ध्वजारोहण होने के बाद राष्ट्रगान में लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान जिला महामंत्री प्रशांतराव चौबे, अन्नू गुप्ता, जिला कार्यसमिति सदस्य हरिओम दुबे, सांसद प्रतिनिधि श्रीभगवान पोरवाल, मंडल अध्यक्ष अनूप जाटव, रामपाल सिंह राठौर एड0, सुबोध दीक्षित एड0, भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष ईशू तिवारी, मंगल सिंह भदौरिया, प्रदीप सविता आदि की मौजूदगी रही।