बकेवर। उच्च प्राथमिक विद्यालय पर लखना संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें न्याय पंचायत सब्दलपुर दाउदपुर के 17 परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्राथमिक स्तर की बालक वर्ग 50 मीटर दौड़ में कंपोजिट विद्यालय दाउदपुर के अंश प्रथम, करोंधी से राघव द्वितीय व लखना प्रथम से कौशल तृतीय स्थान पर रहे।
प्राथमिक बालिका 50 मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय नंदगबा की भावना प्रथम, दाउदपुर से काजल द्वितीय व लखना प्रथम से शालिनी तृतीय स्थान पर रही। 100 मीटर बालक दौड़ प्राथमिक स्तर में प्राथमिक विद्यालय बंधा से जितेंद्र प्रथम, दाउदपुर से अंश द्वितीय, नन्दगवां से बलराम तृतीय रहे। वहीं 100 मीटर बालिका दौड़ में प्राथमिक वर्ग में लखना प्रथम से शालिनी प्रथम, दाउदपुर से काजल द्वितीय व बंधा से गोल्डी तृतीय स्थान पर रही। प्राथमिक स्तर कबड्डी बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय लखना द्वितीय की टीम विजेता व प्राथमिक विद्यालय बंधा की टीम उप विजेता रही। वहीं बालिका प्राथमिक कबड्डी में प्राथमिक विद्यालय लखना प्रथम विजेता व लखना द्वितीय उपविजेता रही। प्राथमिक वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में बालक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय लखना द्वितीय विजेता व प्राथमिक विद्यालय बंधा उपविजेता रहा।
वहीं बालिका वर्ग खो खो में कंपोजिट विद्यालय दाउदपुर की टीम विजेता और प्राथमिक विद्यालय लखना प्रथम उपविजेता रही। उच्च प्राथमिक स्तर के खेलकूद में 100 मीटर बालक दौड़ में कंपोजिट विद्यालय दाउदपुर के सत्यम प्रथम, जूनियर हाई स्कूल लखना के दीपक द्वितीय और असदपुर से गोपाल तृतीय स्थान पर रहे। उधर, 100 मीटर जूनियर बालिका में कंपोजिट विद्यालय असदपुर की प्रिया प्रथम, लखना की रोशनी द्वितीय और दाऊदपुर की नम्रता तृतीय स्थान पर रही। जूनियर स्तर कबड्डी बालक में कंपोजिट विद्यालय दाउदपुर की टीम विजेता और कंपोजिट विद्यालय करोंधी की टीम उपविजेता रही।
बालिका वर्ग कबड्डी में कंपोजिट विद्यालय करोंधी विजेता व जूनियर हाई स्कूल लखना उपविजेता रहा। खो खो प्रतियोगिता जूनियर वर्ग में बालक व बालिका दोनों में उच्च प्राथमिक विद्यालय लखना विजेता रहा। गोला फेंक में बालक वर्ग में करोंधी से हर्ष प्रथम असदपुर से गोपाल द्वितीय व दाऊदपुर से जीतू तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग गोला फेंक में जूनियर हाई स्कूल लखना से रोशनी प्रथम ,असदपुर से प्रिया द्वितीय व करोंधी से कुमकुम तृतीय स्थान पर रही। कंपोजिट विद्यालय दाउदपुर के बच्चों प्रदर्शन प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्तर पर उत्कृष्ट रहा।
संकुल शिक्षक अतुल कुमार त्रिपाठी, शैक्षिक महासंघ के मंडल महामंत्री संजय त्रिपाठी, ब्लॉक पीटीआई योगेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने वाले सभी बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए गए। मेडल शील्ड संजय त्रिपाठी, अतुल त्रिपाठी, योगेंद्र चौधरी, प्रेमलता, दीपक यादव आदि द्वारा प्रदान की गई।