फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: पत्नी के मायके से न लौटने पर सफाईकर्मी ने डीजल डाल लगाई आग, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। शहर के करनपुरा मोहल्ला निवासी ठेका सफाईकर्मी ने पत्नी से विवाद के बाद शनिवार शाम खुद पर डीजल डालकर आग लगा ली। गंभीर हालत में परिजन ने उन्हें जिला अस्पताल और उसके बाद सैफई में भर्ती कराया। सोमवार तड़के इलाज के दौरान सफाई कर्मी ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

सुधीर (35) लाल निवासी करणपुरा मोहल्ला नगर पालिका में ठेका सफाईकर्मी के रूप में कार्यरत था। मृतक के चाचा मुकेश ने बताया कि सुधीर की पत्नी कोमल पारिवारिक विवाद के बाद करीब दो माह पहले अपने मायके न्यू बस्ती गाड़ीपुरा चली गई थी और वापस नहीं लौटी थी। इसी बात को लेकर वह काफी मानसिक रूप से परेशान रहता था। परिजन के मुताबिक शनिवार शाम करीब सात से आठ बजे के बीच सुधीर ने घर पर शराब पीने के बाद अपने ऊपर डीजल डालकर आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसने पर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, यहां से डॉक्टर ने सैफई आयुर्विज्ञान विवि रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान सोमवार तड़के करीब तीन बजे उसकी मौत हो गई। सुधीर तीन भाइयों में सबसे छोटा था। परिवार में बड़े भाई रवि और सोनू हैं। उसकी मां बीना देवी समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाली पुलिस ने सोमवार दोपहर करीब दो बजे पोस्टमार्टम कराया। प्रभारी निरीक्षक यशवंत सिंह ने बताया कि पुलिस की पूछताछ में घरेलू कलह की बात सामने आई है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें