फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: सड़क हादसे में सफाई कर्मी की मौत

Thu, 15 Feb 2024 02:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में सफाई कर्मी की मौत
विज्ञापन

जसवंतनगर। क्षेत्र के निलोई गांव निवासी राजकुमार (50) पुत्र सरदार सिंह आगरा जाने के लिए कस्बा में रिसोर्ट के सामने बस के इंतजार में हाईवे पर खड़े थे। मंगलवार रात करीब नौ बजे इटावा की तरफ से आ रहे किसी वाहन ने उनको टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने घायल को सीएचसी भिजवाया जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक खेड़ा जिला कासगंज में ग्राम पंचायत में सफाई कर्मी पद पर तैनात थे। वह घर पर छुट्टी पर आए हुए थे।ड्यूटी पर वापस जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे।(संवाद)
विज्ञापन

.........................................
कार की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र घायल
बसरेहर। दिमार गांव निवासी जयवीर सिंह पहलवान अपने पुत्र संदीप कुमार के साथ गांव से बाइक पर सवार होकर बसरेहर किसी काम से जा रहे थे। पत्तापुरा नहर पुल के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों लोग खड्ड में जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी भिजवाया। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने दोनों को सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस ने मौके पर खड़ी कार को कब्जे में लेकर थाने पर खड़ा कराया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें