फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगीता की हैट्रिक से जीता विदर्भ

Thu, 23 Apr 2015 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
पांचवीं सीनियर राष्ट्रीय महिला हाकी चैंपियनशिप में गुरुवार को विदर्भ और जम्मू-कश्मीर के बीच हुए मैच में विदर्भ की संगीता मेश्रम ने तीन गोल कर हैट्रिक बनाई। जम्मू-कश्मीर की टीम कोई गोल न कर सकी और मैच विदर्भ ने 3-0 से जीता।
विज्ञापन


इससे पूर्व उत्तराखंड व गुजरात के बीच हुआ पहला मुकाबला ड्रा पर छूटा। इसके अलावा बिहार ने मणिपुर को 4-1 से पराजित किया। मास्टर चंदगीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुए दूसरे मैच में बिहार और मणिपुर की टीमें भिड़ीं।

बिहार की ओर से नगमा, अनिता, चांदनी व शिलवंती ने एक-एक गोल दागे वहीं मणिपुर की विद्यारानी देवी ने एक गोल किया। मैच 4-1 से बिहार के खाते में गया।  

तीसरा मैच विदर्भ हाकी एसोसिएशन तथा हाकी जम्मू कश्मीर के बीच खेला गया। विदर्भ की संगीता मेश्रम की हैट्रिक जम्मू कश्मीर की टीम पर भारी पड़ गई। विरोधी टीम के खिलाड़ी कोई गोल न कर सके और विदर्भ ने यह मैच 3-0 से जीत लिया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी डा. अशोक चंद्रा ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें