फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 65 जोड़ों की होगी शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के दौर में बंद पड़ी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अब फिर से शुरू होने जा रही है। इस योजना में अब तक 65 जोड़ों का पंजीकरण हो चुका है।
विज्ञापन

प्रदर्शनी पंडाल में 18 जनवरी को नवदंपति सात फेरे लेकर दांपत्य जीवन में प्रवेश करेंगे। समारोह को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। विवाह के लिए प्रदेश सरकार एक दंपति पर 51 हजार रुपये खर्च करेगी।
मार्च में लॉकडाउन लागू होने के बाद यह समारोह बराबर स्थगित रहा। अब संक्रमण की स्थिति में सुधार आने के बाद प्रदेश सरकार ने इस योजना में पंजीकरण के लिए फिर से प्रक्रिया शुरू की।
विज्ञापन

सरकार की तरफ से इस योजना में 65 विवाह करने का लक्ष्य तय किया है। मंगलवार तक 65 पंजीकरण हो चुके हैं। नवदंपतियों को 35 हजार रुपये नगद और 10 हजार रुपये का सामान दिया जाएगा। सामान में आभूषण और कपड़े आदि दिए जाएंगे।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि समारोह प्रदर्शनी पंडाल में आयोजित किया जाएगा। इसके लिए आवश्यक सामग्री के लिए जेम पोर्टल एवं ई टेंडरिंग के माध्यम से खरीदी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें