फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुमाइश पंडाल में जीवन के डोर में बंधे 138 जोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गुरुवार को नुमाइश पंडाल में 138 जोड़ों का विवाह कराया गया। इस दौरान नुमाइश पंडाल को प्रवेश द्वार से लेकर अंदर तथा मंच को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। इनमें चार मुस्लिम जोड़े शामिल रहे। इस योजनांतर्गत शासन की ओर से 51 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत हैं। इसमें कन्या को अनुदान के रूप में 35 हजार रुपये खाते में दिए जाते हैं। साथ ही 10 हजार रुपये का सामान दिया गया। छह हजार रुपये में अन्य खर्चे शामिल हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर सदर विधायक सरिता भदौरिया, भरथना विधायक सावित्री कठेरिया, जिलाधिकारी जेबी ंसिह, मुख्य विकास अधिकारी राजा गणपति आर ने वर- वधुओं को आशीर्वाद प्रदान किया। पं. आचार्य मदन तिवारी, श्याम तिवारी, अनुज तिवारी, पंकज दुबे तथा सुशील तिवारी ने हिंदू जोड़ों का विवाह कराया। इस दौरान सीएमओ डा. एनएस तोमर, जिला समाज कल्याण अधिकारी शिशु पाल सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रशांत कुमार, जिला पंचायतराज अधिकारी आरबी सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन प्रधानाचार्य राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय कांधनी के प्रधानाचार्य डा. निर्मल चंद्र वाजपेयी ने किया।
सामूहिक विवाह में इटावा विधानसभा क्षेत्र से 31 जोड़ों का विवाह हुआ। इनमें ब्लॉक बसरेहर से 15, ब्लॉक बढ़पुरा से 10, नगर पालिका इटावा क्षेत्र से पांच तथा नगर पंचायत इकदिल क्षेत्र से एक जोड़े का विवाह हुआ। इसी प्रकार भरथना विधानसभा क्षेत्र से 74 जोड़ों का विवाह हुआ। इसमें ब्लॉक भरथना से पांच, ब्लॉक महेवा से 50, ब्लॉक चकरनगर से पांच तथा नगर पालिका भरथना से 10, नगर पंचायत बकेवर से 4 जोड़ो का विवाह कराया गया। लखना नगर पंचायत से किसी भी जोड़े का विवाह नहीं हुआ। जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र से 33 जोड़ों का विवाह कराया गया। इनमें ब्लॉक ताखा से 10, ब्लॉक जसवंतनगर से सात, ब्लॉक सैफई से 13 तथा नगर पालिका जसवंतनगर से 3 जोड़ों का विवाह हुआ।
विज्ञापन

योजना के तहत जिन कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया गया उनमें प्रियंका संग अंकित, निशा संग लाखन, कंचन संग सुनील, रश्मि संग संजीव कुमार, मीना देवी संग सर्वेश कुमार ,ललिता संग सनी कुमार, ज्योति संग संगम प्रताप, अंजली संग आलोक,शशि कुमारी संग नीरज, जूही वर्मा संग ऋतिक, रजनी संग आशीश कुमार, रूबी संग सुधीर कुमार, वंदना संग आदित्य, आरती संग अवनीश कुमार, दीपा संग विपिन, आराधना संग राहुल कुमार, अर्चना संग विमल कुमार, रचना संग ओम नारायण, बबली संग अतुल कुमार संग,सुधा संग राजीव, सुनीता संग सुनील कुमार, हेमलता संग धर्मेंद्र,रागिनी संग विकास,काजल संग गौरव,शालिनी संग त्रिवेंद्र कुमार, पूनम संग संतोष कुमार, वंदना संग रनजीत सिंह, गंगा संग आशु, बबली संग अवनीश, लाली संग साधौ सिंह,चांदनी संग प्रदीप कुमार, साधना संग अंकित,संगीता संग आकाश, नमरीन बेगम संग रहमत खां, खुशनुमा संग मु. आतिफ,, सुमन संग सोनू नाथ, अलका संग जबर सिंह,सोनम संग अनुज कुमार, कल्पना शाक्य संग सत्यवीर, अमृता संग दीपू कुमार, निषा संग विपिन कुमार आदि शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें