भाषण प्रतियोगिता में प्रस्तुति देती बालिका
- फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शनी पंडाल में रविवार को पंडित शिवदत्त चतुर्वेदी भाषण प्रतियोगिता हुई। इसमें शिशु वर्ग में समीक्षा चौधरी और कनिष्ठ वर्ग में राधिका शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के दोनों वर्गों में 72 प्रतियोगियों ने भागीदारी की।
प्रतियोगिता का उद्घाटन उपजिलाधिकारी सदर सुभाष चंद्र प्रजापति ने किया। उन्होंने कहा कि शिवदत्त चतुर्वेदी जैसे साहित्य मनीषी की स्मृति से जुड़े इस आयोजन में बच्चों की भागीदारी सुखद है। अध्यक्षता कर रहे शिक्षाविद प्रधानाचार्य परिषद के संरक्षक वीरेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि चतुर्वेदी जनपद की विभूति थे। निर्णायक डा. आशीष त्रिपाठी ने बच्चों के प्रस्तुतीकरण की सराहना की। वरिष्ठ अधिवक्ता गिरिराज नारायण अग्रवाल ने कहा कि जनपद के बच्चों में गजब की प्रतिभा है। इस मौके पर कवि कमलेश शर्मा, प्रदीप मिश्र, प्रेमबाबू यादव प्रेम ने काव्य पाठ किया।
शिशु वर्ग में सार्थक दीक्षित द्वितीय, गौरव राजपूत और अंबर मलिक तृतीय रहे। कनिष्ठ वर्ग में रिद्धिमा मिश्रा द्वितीय, सोम गुप्ता तथा शैलेंद्र नारायण त्रिपाठी तृतीय रहे। शिशु वर्ग के प्रत्येक प्रतिभागी को पुरस्कृत किया गया। संचालन ललित सक्सेना, अवनींद्र जादौन तथा मुहम्मद अरशद मलिक ने किया। निर्णायक का दायित्व मन्ना बाबू दुबे, आशीष त्रिपाठी, मंजू यादव ने निभाया। कार्यक्त्रस्म में सुरेश भाई मिश्र, मंजुल चतुर्वेदी, महेश दुबे, जगमोहन शुक्ल, मुहम्मद अतीक, शाहिद अख्तर, मेहरबान सिंह कुशवाह, भानु अवस्थी, राजकिशोर बाजपेई आदि मौजूद रहे। आभार संयोजक डा. कुश चतुर्वेदी ने जताया।