फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस मेें आई 90 शिकायतें

विज्ञापन
तहसील में शिकायतें सुनते जिलाधिकारी जेबी सिंह व अन्य अधिकारी - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। भरथना तहसील सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों की 90 शिकायतें आई। जिसमें महज एक शिकायत का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी जेबी सिंह से सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान ग्राम पंचायत जारपुरा के प्रधान विनोद कुमार ने पंचायत घर से कब्जा हटाये जाने की मांग को लेकर प्रार्थना पत्र दिया है।
ग्राम बनामाई के सतीश पुत्र अतर सिंह ने चकरोड संख्या 223 ख के खुलवाए जाने की मांग की। ग्राम मल्होसी के मुलायम पुत्र रघुवर दयाल ने मुकद्दमा दर्ज कराए जाने को लेकर गुहार लगाई।
विज्ञापन

कस्बा के मोहल्ला सिंधि कालोनी के संजीव दुबे पुत्र रमेश चंद्र ने पैतृक आवास खाली कराए जाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। ग्राम झोला की सुदामा देवी पत्नी संतोष कुमार ने निर्माणाधीन मकान व प्लाट पर कब्जा हटाये जाने की गुहार लगाई।
ग्राम आलमपुर के सर्वेश कुमार पुत्र जयराम ने गांव में गौशाला बनवाये जाने की मांग करते हुए प्रार्थना पत्र दिया। ग्राम जबरपुरा के संजीव पुत्र जिलेदार ने गांव से पुंजा मार्ग पर सड़क व नाली बनाये जाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया गया।
मुख्य विकास अधिकारी राजा गणपति आर, एसएसपी संतोष कुमार मिश्रा वउपजिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह की उपस्थित में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 90 शिकायतें आई, जिसमें 40 राजस्व विभाग की, 20 पुलिस विभाग की, 27 विकास विभाग व वन विभाग की।
शिक्षा विभाग व जिला अग्रणी बैंक की एक-एक शिकायत रही। इसमें राजस्व विभाग की एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इस मौके पर तहसील सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें