ज्ञान स्थली इंटर कालेज शुक्लागंज भरथना में विज्ञान प्रदर्शनी, आकर्षक जादू एवं विशाल बाल मेला का आयोजन किया गया। जिसमें कालेज के छात्र/ छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के माडल बनाए। मुख्य रुप से अग्नि मिसाइल से कलाम को सलाम करने का प्रदर्शन रहा।
स्वचालित रेलवे सिग्नल, ज्वालामुखी, पाचन तंत्र, प्रदूषण माडल, प्रकाश ऊर्जा से खाना बनाना, मैटल डिटेक्टर, स्मोकगन, विद्युत ऊर्जा को चुंबकीय ऊर्जा में बदलना आदि माडल को खूब सराहा गया। बाल मेले में विभिन्न प्रकार की खाद्य सामग्री के स्टाल लगाए गए। मेले में बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भाग लिया।
कालेज प्रबंधक शिव प्रसाद यादव, उप प्रबंधक विनीत यादव ने छात्र-छात्राओं के कार्यों को सराहा। प्रदर्शनी का उद्घाटन डा. रामस्वरूप यादव, करुणा शंकर दुबे, डा. योगेंद दुबे ने फीता काट कर किया। मुख्य रुप से श्रीभगवान पारेवाल, जयनरायण शर्मा, विनोद तिवारी, महेश शुक्ला, उमाशंकर तिवारी, राजू दीक्षित, विपिन विहारी दुबे, उमाशंकर तिवारी मौजूद रहे।