फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: सैलून कर्मचारी ने बालिका से की अश्लील हरकत

विज्ञापन
विज्ञापन
-सैफई आयुर्विज्ञान विवि की महिला कर्मचारी की शिकायत पर हुई कार्रवाई
विज्ञापन


-पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को जल्द पकड़ने की कही बात
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। दो दिन पहले सैलून में बाल कटवाने गई बालिका के साथ सैलून के एक कर्मचारी ने छेड़खानी कर दी। सैफई आयुर्विज्ञान विवि की महिला कर्मचारी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सैफई आयुर्विज्ञान विवि की एक कर्मचारी महिला ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया वह छह जून की शाम करीब सात बजे 10 वर्षीय भतीजी और छह वर्षीय भतीजे के बाल कटवाने के लिए स्थानीय सैलून पर गई थी। आरोप है कि बाल काटने के दौरान सैलून का एक कर्मचारी भतीजी को बहलाकर पर्दे की आड़ में ले गया और वहां उसके साथ अश्लील हरकत की। अचानक हुई इस हरकत से बालिका बुरी तरह डर गई।
विज्ञापन

घर लौटने के बाद बालिका मानसिक रूप से बेहद परेशान रही और रातभर रोती रही। अगले दिन सुबह जब परिजन ने उसके रोने का कारण पूछा, तो बच्ची ने आपबीती सुनाई। परिजन शिकायत लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी कर्मचारी संजीव कुमार निवासी नगला शिवसिंह थाना सिरसागंज फिरोजाबाद के खिलाफ छेड़खानी की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। बताया जा रहा है कि आरोपी पिछले करीब छह महीने से इस सैलून में काम कर रहा था।
विज्ञापन

थाना प्रभारी भूपेंद्र राठी ने बताया पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ छेड़खानी की प्राथमिकी दर्ज की गई है। सैलून में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है। फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहनता से जांच कर आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें