फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत विवेकानंद की टीम ने जीता टूर्नामेंट

Sun, 29 Mar 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
खेल निदेशालय की ओर से ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली जा रही क्रिके ट प्रतियोगिता में संत विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने स्पोर्ट्स स्टेडियम को रोमांचक मुकाबले में एक विके ट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन

संत विवेकानंद टीम के कप्तान ने टॉस जीता और पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया।

पहले बल्लेबाजी कर रही स्पोर्ट्स स्टेडियम की पूरी टीम 19.3 ओवराें में 90 रन पर आउट हो गई। स्पोर्ट्स स्टेडियम के विवेक ने 20, शिवम ने 10, लकी यादव ने नाबाद 15 रन बनाए। विवेकानंद के वैभव ने 16 रन देकर पांच विकेट लिए। जवाब में संत विवेकानंद की टीम ने 18 ओवर में नौ विकेट खोकर 91 रन बनाकर मैच जीत लिया।

मुख्य अतिथि समाज कल्याण अधिकारी एनपी गुप्ता ने विजेता तथा  उपविजेता टीमाें को पुरस्कार प्रदान किए । अतिथियाें का स्वागत बैज लगार जिला क्रीड़ाधिकारी अर्जुन प्रसाद यादव ने किया।
विज्ञापन


प्रबंधक एसएमजीआई विवेक यादव, बृजेंद्र सिंह, अमित यादव, प्रखर पटेल, राकेश भदौरिया, अनिल चौधरी, गजेंद्र सिंह, वेदप्रकाश, अजयपाल यादव, उमाकांत यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें