सैफई। संतों और परिवहन मंत्री दयाशंकर ने सैफई पहुंचकर नेताजी को श्रद्धांजलि दी। अखिलेेश यादव को ढांढस बांधा।
शुक्रवार रात पहुंचे परिवहन मंत्री दयाशकर सिंह ने नेताजी चित्र पर पुष्प अर्पित किए। वहीं शनिवार सुबह गया से बौद्ध संतों की टोली सैफई पहुंची। इसमें करीब 25 संत थे। उन्होंने भी नेता जी को नमन किया।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहा कि मुलायम सिंह यादव जैसी महान विभूतियां कभी-कभी ही इस धरती पर आती हैं। बोले अब आवश्यकता इस बात की है कि नेताजी की तरह सभी के चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास जारी रखा जाए। इस दौरान मंडी कर्मचारी कल्याण संघ समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवराम सिंह यादव, जिला पंचायत सदस्य डॉ. अरविंद यादव, प्रदीप यादव, प्रधान चंदगीराम यादव आदि मौजूद रहे।