फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस में दिखा उत्साह, हुई खूब खरीदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। धनतेरस पर बाजार गुलजार रहे। खरीदारों की भीड़ उमड़ी और जमकर धनवर्षा हुई। ज्वैलरी, वाहन, इलेक्ट्रॉनिक आइटमों की दुकानों पर भीड़ रही। बर्तन और मोबाइल फोन का बाजार भी खूब चमका। जानकारों के मुताबिक, धनतेरस पर करीब 50 करोड़ का कारोबार हुआ है। ऑफरों की भरमार रही।
विज्ञापन

शहर में ज्वैलरी के दुकानों पर चांदी-सोने के सिक्के, वर्तन, गणेश लक्ष्मी की मूर्तियों की खरीदारी हुई। रूद्रांश ज्वैलर्स की प्रियंका पोरवाल ने बताया कि धनतेरस पर उम्मीद के अनुरूप ग्राहकों की मौजूदगी रही। छेदीलाल द्वारिका प्रसाद सराफ के मनोज गुप्ता ने कहा कि खूब गहने खरीदे गए।
विज्ञापन

वाहनों के शोरूम पर बाइकें और स्कूटी खरीदी गईं। प्रेम इलेक्ट्रॉनिक के मुखिया रवि मिश्रा ने बताया कि धनतेरस पर फ्रिज, एलईडी, एसी की बिक्री हुई।
सिंधी मार्केट स्थित बर्तन कारोबारी अन्नू का कहना है कि बाजार गत वर्ष की तुलना में कुछ ठीक रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें