इटावा। जिला जेल में बंद एक बंदी की अचानक तबियत बिगड़ने पर गत गुरुवार को उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां से उसे सैफई मिनी पीजीआई रेफर किया गया है। यह बंदी लूट के एक मामले में छह माह पहले पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार हुआ था।
जेल अधीक्षक राजकिशोर ने बताया कि हरियाणा के नान्नौर निवासी अमन (32) पुत्र गोकलेंद्र गत 10 अप्रैल से जिला जेल में बंद है। इसे हरियाणा पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान भिवाड़ी जिले से पकड़ा गया था। गुरुवार की रात इसके मुंह से खून निकलने पर जिला अस्पताल भेजा गया। गत शुक्रवार को उसे जिला अस्पताल से सैफई रिफर कर दिया गया। जहां उसकी पुलिस निगरानी में इलाज चल रहा है।