फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री के सामने आई सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी की बदइंतजामी

विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई (इटावा)। प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही के निरीक्षण में सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय के कोविड अस्पताल मे मरीज को भर्ती न करने का मामला सामने आया। तीमारदार की शिकायत पर मंत्री प्रति कुलपति से जवाब तलब किया, तो तुरंत मरीज को भर्ती कर लिया गया।
विज्ञापन

प्रदेश के कृषि मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही रविवार को चिकित्सा विश्वविद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे थे। पहले उन्होंने चालू हुए ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। इसके बाद कोविड अस्पताल पहुंचे। कोविड अस्पताल के बाहर 15-20 तीमारदार खड़े थे। इसमें एक एक तीमारदार अधिकारियों से घिरे प्रभारी मंत्री के पास पहुंचा। उसने बताया कि मेरा मरीज बाहर स्ट्रेचर पर लेटा है, उसे भर्ती नहीं किया जा रहा है।
घंटे भर से परेशान हूं। प्रभारी मंत्री ने उसे ढांढस बंधाया और साथ चल रहे प्रति कुलपति डॉ रमाकांत यादव और चिकित्सा अधीक्षक डॉ आदेश कुमार से जवाब तलब किया। इसके बाद तुरंत मरीज को भर्ती कर लिया गया। प्रभारी मंत्री ने मरीजों को तुरंत भर्ती करने और सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। इसके बाद पत्रकारों से चर्चा में बताया कि उन्हें चिकित्सा विवि में लापरवाही की शिकायतें मिल रहीं थीं, इसलिए यहां आए हैं। कुलपति प्रो डॉ. राजकुमार निरीक्षण के दौरान साथ नहीं रहे। संपर्क करने पर उन्होंने मोबाइल भी रिसीव नहीं किया।डीएम श्रुति सिंह, एसडीएम हेम सिंह, कुलसचिव सुरेश चंद्र शर्मा भी साथ रहे।
विज्ञापन

चिकित्सा विवि में लगेगा बड़ा ऑक्सीजन प्लांट
चिकित्सा विश्वविद्यालय का एक ऑक्सीजन प्लांट चालू करने के लिए प्रभारी मंत्री ने सेना की इंजीनियरिंग कोर को बधाई दी। मंत्री ने कहा कि प्लांट में एक मिनट में 450 लीटर आक्सीजन का उत्पादन होने लगा है। दूसरा प्लांट भी जल्द चालू हो जाएगा। प्रभारी मंत्री ने बताया कि विश्वविद्यालय के लिए बड़े आक्सीजन प्लांट को भी मंजूरी मिल गई है। नए प्लांट का निर्माण कार्य जल्द शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें