फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैफई महोत्सव संस्थापक रणवीर को दी श्रद्धांजलि

Sun, 13 Nov 2016 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
सैफई में रणवीर सिंह के समाधि स्थल पर शांति हवन में आहुतियां देते सांसद तेजप्रताप, सांसद धर्मेंद्र एवं अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के स्वर्गीय भतीजे और सैफई महोत्सव के संस्थापक रणवीर सिंह यादव को रविवार को उनकी 14 वीं पुण्यतिथि पर हजारों लोगों ने सैफई स्थित उनके समाधिस्थल पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इनमें समाजवादी पार्टी के पूर्व महासचिव और राज्यसभा सदस्य प्रो. रामगोपाल यादव, सांसद बदायूं धर्मेंद्र यादव, एमएलसी अरविंद्र प्रताप सिंह यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव , विधायक मैनपुरी राजू यादव, पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, चंदगीराम यादव प्रमुख थे।    
विज्ञापन


   विदित है कि सैफई के ब्लॉक प्रमुख पद पर आसीन रणवीर सिंह का 13 नवंबर 2002 को मात्र 35 वर्ष की अल्पायु में आकस्मिक निधन हो गया था। समाधिस्थल पर आयोजित शांति यज्ञ स्वर्गीय रणवीर सिंह के सुपुत्र सांसद मैनपुरी तेजप्रताप सिंह यादव, ब्लॉक प्रमुख मृदुला यादव , पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत प्रेमलता यादव, अभयराम सिंह यादव आदि की अगुवाई में आरंभ हुआ और श्रद्धांजलि देने आये लोगों ने आहुतियां दीं।

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में  सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. टी. प्रभाकर, प्रो. डा. रमाकांत यादव, पूर्व प्राचार्य चरण सिंह महाविद्यालय डॉ. रामशंकर यादव, प्रो. डॉ. अरविंद यादव, प्रो. डॉ. ब्रजेश चंद्र यादव , वेदव्रत गुप्ता, राजवीर सिंह बाबा, आशीष राजपूत, राजू यादव, संतोष कुमार शाक्य , विधानसभा सपा अध्यक्ष रामनरेश यादव ब्लॉक प्रमुख मैनपुरी बिल्लू यादव आदि प्रमुख थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें