फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैफई महोत्सव -आईजीसीएल का रंगारंग आगाज

Sun, 27 Dec 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
रणवीर सिंह स्मृति सैफई महोत्सव के दूसरे दिन रविवार को इंडियन ग्रामीण क्रिकेट लीग (आईजीसीएल) का रंगारंग आगाज हुआ। बालीवुड के कलाकारों ने गीत संगीत से कार्यक्रम में शमां बांध दिया। आईजीसीएल में इस बार 28 जनपदों की 85 टीमें भाग लेने आईं। क्वालीफाई राउंड के बाद अब आईजीसीएल में 32 टीमें भाग ले रही हैं।
विज्ञापन


आईजीसीएल का उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को करना था, लेकिन वह नहीं आए। सैफई महोत्सव समिति के अध्यक्ष सांसद धर्मेंद्र यादव ने शॉट लगाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। एंकरिंग कर रही फुटबाल इंडियन लीग की होस्ट सांगरिका चेत्री ने दर्शकों का मन मोहा। गायिका अनुष्का मनी व अमन मित्रा ने फिल्मी गीतों के जरिए कार्यक्रम में शमां बांधा। 

अनुष्का मनी ने डान-2 के गीत ‘जरा दिल थाम लो’ ‘इतना नशा क्यूं हो रहा है’ गीत के साथ-साथ पैरोडी गीत गाकर खिलाड़ियों के साथ-साथ दर्शकों में भी जोश पैदा किया। गायक अमन मित्रा ने रंग दे मोए गेरुआ, प्रेम रतन धन पायो, आदि गीत प्रस्तुत किए। खिलाड़ियों में अमन मित्रा के साथ सेल्फी लेने की खूब होड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें