फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैफई महोत्सव में बिखरेंगे लोकधारा के रंग

Fri, 18 Dec 2015 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
रणवीर सिंह यादव स्मृति सैफई महोत्सव के आगाज पर सैफई के मास्टर चंदगीराम स्टेडियम में लोकधारा के रंग बिखरेंगे। लोकधारा की विहंगम प्रस्तुति इटावा व मैनपुरी जिले के 13 विद्यालयों के 1500 छात्र छात्राएं देंगे। इन छात्र-छात्राओं को लोकधारा के अंतर्गत प्रस्तुत किए जाने वाले लोकनृत्यों का प्रशिक्षण बाहर से आए प्रशिक्षक दे रहे हैं।
विज्ञापन



प्रशिक्षण इटावा के तीन तथा मैनपुरी के दो केंद्रों पर दिया जा रहा है। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के पैतृक गांव सैफई में रणवीर सिंह स्मृति सैफई महोत्सव 26 दिसंबर से शुरू होगा। सैफई महोत्सव समिति जोरशोर से तैयारियों में जुटा है।


वहीं संस्कृति विभाग महोत्सव के दौरान  लोककलाओं सेे जुड़े कार्यक्रमों को प्रस्तुत करने के लिए तैयारी कर रहा है। बीते कई वर्षों से सैफई महोत्सव के आगाज के दौरान लोकधारा की प्रस्तुति दी जाती रही है। इस बार भी लोकधारा का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसमें स्कूली छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र प्रकाश के संयोजन में इसका प्रशिक्षण चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें