सैफई के पीजीआई हाल में शनिवार को मथुरा वृंदावन के कलाकारों ने भजन प्रस्तुत किए। इस कार्यक्रम में सीएम अखिलेश यादव, सांसद डिंपल यादव,पीडब्लूडी मंत्री शिवपाल यादव ने भी कलाकारों के साथ फूलों की होली खेली।
मथुरा से आई प्रेरणा भारती ने कृष्ण लीला का सुंदर वर्णन प्रस्तुत किया। उन्होंने हरे रामा हरे कृष्णा की प्रस्तुति से सबको भाव विभोर कर दिया। इसके बाद फूलों की होली एवं मोर नृत्य का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में सीएम अखिलेश यादव, लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव, रिम्स निदेशक टी प्रभाकर, डा रमाकांत यादव, प्रबंधक वेदव्रत गुप्ता सहित तमाम संभ्रांत व्यक्ति मौजूद रहे।