फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: 1500 मीटर दौड़ में साहिल व आकांक्षा बनीं विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। महोत्सव के तहत शुक्रवार को महात्मा ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स स्टेडियम में एथलेक्टिस प्रतियोगिता हुई। इसमें 1500 मीटर दौड़ में साहिल और आकांक्षा प्रथम रहे। बालिकाओं में राधा द्वितीय व प्रियंका तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

लंबी कूद बालक वर्ग में आदित्य प्रथम, शिवा द्वितीय, यश तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में भावना प्रथम, वैष्णवी द्वितीय, खुशबू तृतीय स्थान पर रहीं। गोला फेंक में उमेश प्रथम, विवेक द्वितीय, मोहित तृतीय रहे। बालिका वर्ग में अनामिका प्रथम, मानसी द्वितीय, सपना तृतीय स्थान पर रहीं। जूनियर वर्ग 50 मीटर दौड़ बालक वर्ग में अंश अकबरपुर प्रथम, रितिक चकवा खुर्द द्वितीय व शिवा मीरखपुर पुठिया तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में वैष्णवी मीरखपुर पुठिया प्रथम, रुचि धरवार द्वितीय व जुली अकरबरपुर तृतीय स्थान पर रहीं।
100 मीटर दौड़ में नसीम प्रथम, मोहित द्वितीय, ऋषभ तृतीय रहे। बालिका वर्ग में मोहिनी प्रथम, जूली द्वितीय, अंजली तृतीय स्थान पर रहीं। 200 मीटर दौड़ में अतुल प्रथम, फईम द्वितीय, नसीम तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

इसमें बालिका वर्ग में मोहिनी प्रथम, शिवानी द्वितीय, जुली तृतीय स्थान पर रहीं। 400 मीटर दौड़ में अतुल प्रथम, फईम द्वितीय, ऋषभ तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में जूली प्रथम, रुचि द्वितीय, भावना तृतीय रहीं।
800 मीटर दौड़ बालक वर्ग में प्रवीण प्रथम, किशन द्वितीय, वासुदेव तृतीय स्थान पर रहीं। बालिका वर्ग में नेहा प्रथम, मुस्कान द्वितीय, प्रियंका तृतीय स्थान पर रहीं।
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका अजयपाल यादव, राजेश जादौन, सत्यनारायण प्रसाद, इंद्रजीत सिंह, अमित कुमार, अवधेश राठौर, नृपेंद्र चतुर्वेदी, योगेंद्र चौधरी, अमरपाल यादव, विनय यादव, उमेशचंद्र यादव ने निभाई। संयोजक प्रमिला पाठक व गौरव पाठक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें