फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: गीत माला में अर्चना मेमोरियल ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। महोत्सव पंडाल में शुक्रवार को श्लोक पाठ और संस्कृत प्रतियोगिता हुई। गीत माला में अर्चना मेमोरियल इंटर कॉलेज प्रथम, सेवन हिल्स द्वितीय, सेंट मेरी इंटर कॉलेज तृतीय स्थान पर रहा। सांत्वना पुरस्कार जन सहयोगी इंटर कॉलेज को मिला।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ एडीआईओएस डॉ. मुकेश यादव ने किया। शिशु वर्ग में अर्चना मेमोरियल इंटर कॉलेज की तेजस्वी वर्मा प्रथम, इसी कॉलेज की प्राची त्रिपाठी द्वितीय व कंपोजिट विद्यालय नगर गौर की खुशी तृतीय स्थान पर रहीं। सांत्वना पुरस्कार मरियम किंडर गार्डन की ध्वनि बसंल, थियोसोफिकल इंटर कॉलेज के अद्विक त्रिपाठी, संस्कृति इंटर नेशनल स्कूल के सक्षम व इसी स्कूल की नित्या को मिला।
कनिष्ठ वर्ग में सेंट मैरी इंटर कॉलेज की वंशिका प्रथम, इसी स्कूल की लवी व विधिका द्वितीय, थियोसोफिकल इंटर कॉलेज की सृष्टि दुबे, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की अदिति तिवारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार बीएसटी इंटर कॉलेज नगला गौर की सौम्य पांडेय, स्प्रिंगडल स्कूल की अनन्या यादव, चित्रगुप्त इंटर कॉलेज की जोहरा फातिमा, सेवन हिल्स की मानसी कुशवाहा, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की सृष्टि तिवारी को मिला।
विज्ञापन

मध्य वर्ग में थियोसोफिकल इंटर कॉलेज की अनन्या पांडेय प्रथम, डीपीएसप पब्लिक स्कूल की शताक्षी मिश्रा द्वितीय, पुलिस मॉडर्न स्कूल की समीक्षा चौधरी तृतीय रहीं। सांत्वना पुरस्कार सेवन हिल्स के सक्षम दुबे, इसी स्कूल की कीत राजावत, बीएसटी इंटर कॉलेज नगला गौर की लक्ष्मी बघेल, अर्चना मेमोरियल इंटर कॉलेज की शुभि को मिला।
वरिष्ठ वर्ग में जनसहयोगी इंटर कॉलेज पृथ्वीपुर की श्रेया व एसएमजीआई के दीपक तिवारी प्रथम, बिदिया चतुर्वेदी द्वितीय व शुभांगिनी यादव को तृतीय स्थान मिला।
निर्णायक मंडल में उमेश चंद्र तिवारी, उमाशंकर दीक्षित, अरुणा बंसल, रामदास त्रिपाठी, गोविंद त्रिपाठी शामिल रहे। कार्यक्रम में संयोजक हरीशंकर त्रिपाठी, आनंद प्रकाश पाठक, राजेश किशोर त्रिपाठी, राम कृष्ण, संजय शर्मा, डॉ.उमेश यादव, गुफरान अहमद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें