फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: सैफई में दो दिन के अंदर चालू होगा ऑक्सीजन प्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई के लिए राहत भरी खबर है। परिसर में निर्माणाधीन ऑक्सीजन प्लांट का काम पूर्ण हो चुका है। उम्मीद है कि अगले दो दिनों में प्लांट चालू हो जाएगा। प्लांट चालू होने के बाद कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए ऑक्सीजन के मामले में सैफई विवि अब पूरी तरह से आत्मनिर्भर हो जाएगा।
विज्ञापन

शासन ने सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय के लिए एक आक्सीजन प्लांट प्रधानमंत्री केयर्स फंड और दूसरा अपने मद से स्वीकृत किया था। इन दोनों ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो गया है। अब इंतजार खत्म होने में सिर्फ दो दिन का समय बाकी है।
कोरोना की दूसरी लहर में मेडिकल यूनिवर्सिटी में आक्सीजन की किल्लत देखने को मिली। पहले से लगे ऑक्सीजन प्लांट पिछले दो सालों से खराब पड़े थे।
प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने विश्वविद्यालय के कुलाधिपति और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर ऑक्सीजन प्लांट को चालू करने की मांग की थी। शासन ने संज्ञान में लेकर सेना की इंजीनियर टीम भेजकर प्लांट को ठीक कराया था।
विज्ञापन

जिसमें एक प्लांट ठीक हो गया। इसी बीच चिकित्सा विश्वविद्यालय में दो ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए शासन को 25 अप्रैल को पत्र भेजा गया था। जिस पर 3 मई को शासन ने मंजूरी दे दी थी।
दोनों प्लांटों को लगाने में लगभग एक करोड़ 86 लाख रुपये स्वीकृत किए गए। विश्वविद्यालय में पहले लगे ऑक्सीजन प्लांट की जगह पर ही दोनों नए ऑक्सीजन प्लांट लगाए गए हैं।
विश्वविद्यालय के कुलसचिव सुरेश चंद शर्मा ने बताया शासन से दो ऑक्सीजन प्लांट स्वीकृत किए गए थे हैं। जिसमें से दोनों प्लांटों की टेस्टिंग हो गई है। उम्मींद है कि 15 जून से दोनों प्लांट चालू हो जाएंगे। पीएम केयर फंड से तीसरा प्लांट लगाया जा रहा है। प्लांट चालू होने से ऑक्सीजन की किल्लत नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें