फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: पति की मौत से दुखी पत्नी ने लगाई फांसी

Fri, 05 Jan 2024 01:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर (इटावा)। लखना कस्बे में पति की सड़क दुर्घटना में मौत के सदमे में तीसरे दिन ही नवविवाहिता ने भी शादी की चुनरी से छत की ग्रिल से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। चार दिसंबर को शादी हुई थी। परिजनों ने बताया कि विवाहिता के पति शेखर की मंगलवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। इससे वह मानसिक तनाव में थी। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

गंज मोहल्ला निवासी गोविंद शिवहरे उर्फ खलीफा की पुत्रवधू तृप्ति (22) ने घर में ही ऊपरी मंजिल की ग्रिल में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। तृप्ति के पति शेखर की मंगलवार को कानपुर देहात जनपद के सिकंदरा में लोडर ले जाते समय ट्रक के टक्कर से मौत हो गई थी। शेखर अपने बड़े भाई शिवम के साथ इटावा शहर में लोहे के गेट बनाने का काम करता था।
परिजनों ने बताया कि वह लोडर से गेट लादकर प्रयागराज जनपद में ऑडर की सप्लाई देने जा रहा था। तभी उसका लोडर दुर्घटना ग्रस्त हो गया । शेखर और तृप्ति की शादी बीते चार दिसंबर को हुई थी। तृप्ति का मायका औरैया जिले के मुरादगंज कस्बा के पास सरैया गांव में है। परिजनों ने बताया कि पति शेखर की मौत के बाद तृप्ति सदमे में थी। इसके चलते उसने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

ससुर ने बताया कि सुबह जागने पर पुत्रवधू तृप्ति को देखा तो घर में कहीं दिखाई नहीं दी।खोजने पर छत पर शव लटका मिला। कार्यवाहक थानाध्यक्ष बकेवर राजकुमार सिंह व लखना चौकी इंचार्ज गंगासागर ने फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। तीन दिन में दो की मौत से घर में कोहराम मचा गया। पिता गोविंद, मां व बहिनों सहित बडे भाई का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें