इटावा। सदर विधायक ने सोमवार शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर मुलाकात की। उन्होंने अपनी विधानसभा क्षेत्र में धूमपुर गांव में पुल बनवाने के साथ ही कुछ अन्य प्रस्तावों पर भी मुहर लगाने की अपील की। मुख्यमंत्री ने सभी प्रस्तावों को पास कराने का आश्वासन दिया है।
सोमवार को सदर विधायक सरिता भदौरिया लखनऊ पहुंचीं। उन्होंने शाम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की। यहां उन्हों अपनी विधानसभाओं की समस्याओं को बताते हुए शहर स्थित यमुना घाट का सुंदरीकरण कराए जाने की बात कही। धूमनपुरा गांव को ग्वालियर बाईपास से जोड़ने के प्रस्ताव पर चर्चा की। कहा कि इससे कई गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा। वहीं उदी से वाह रोड चौड़ीकरण का भी महत्व बताया। कहा कि इस रूट के चौड़ीकरण से इटावा के साथ ही आगरा के लोगों को भी लाभ मिलने की बात कही। मुख्यमंत्री ने सभी प्रस्तावों को प्राथमिकता के आधार पर पास कराने का आश्वासन दिया है। उनके साथ भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विवेक उर्फ संजू चौधरी व सागर प्रदीप दुबे मौजूद रहे।