इटावा। चकरनगर कस्बा एक व्यक्ति कुल्हाड़ी के हमले से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कस्बा निवासी अजीत दोहरे ने बताया कि सोमवार की दोपहर वह गांव में ही रहने वाले मौसा धीरज के घर जा रहा था। तभी गांव के ही एक मानसिक रूप से कमजोर युवक ने उसके ऊपर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे उसके सिर में चोट आई है। परिजन उसे सीएचसी राजपुर ले गए। जहां से अजीत को जिला अस्पताल भेजा गया। संवाद