फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैन मंदिर से दो लाख रुपये चोरी

Sat, 07 May 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे एएसपी महात्मा प्रसाद एवं जांच करते खोजी कुत्ते। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चोरी की घटनाओं को ठंडे बस्ते में डालने की पुलिस की प्रवृत्ति से चोरों के हौसले बुलंद हैं। कस्बे के मोहल्ला लुधपुरा के प्राचीन महावीर दिगंबर जैन मंदिर को निशाने पर लेते हुए गुरुवार रात चोरों ने  मंदिर की दान पेटिका से दो लाख रुपये साफ  कर दिए। इसके अलावा इसी मोहल्ले की टीचर्स कालोनी स्थित ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के मंदिर के ताले तोड़ चोर वहां से गोलक उठा ले गए। इस घटना से आक्रोशित जैन समाज के लोगों ने गुस्सा दिखाते हुए अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद कर धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन



बाद में अपर पुलिस अधीक्षक क्राइम महात्मा प्रसाद तथा उपजिलाधिकारी जसवंतनगर हंसराज यादव ने जैन समाज के लोगों को समझाया और दो दिन में घटना का पर्दाफाश करने का आश्वासन देकर धरना प्रदर्शन समाप्त कराया।  


बताते है कि चोरों के निशाने पर आए जैन मंदिर के पिछवाड़े इन दिनों निर्माण काम चल रहा है । समझा जाता है कि चोर वहां लगे ईंटों के चट्टों से मंदिर के ऊपर चढ़े और आंगन में रखी सीढ़ी से गर्भगृह तक पहुंच गए। चोरों ने गर्भगृह के दरवाजे खोलने की बजाय आंगन के दालान में रखी दान पेटिका के कुंडे उचकाए और उसमें रखे सारे नोट भर लिए और रेजगारी छोड़ दी। इसके बाद वह आराम से चले गए।
विज्ञापन



सबेरे पांच बजे पूजा के लिए लोग मंदिर में पहुंचे तो दान पेटिका खुली पड़ी देखी। इस पर वहां हंगामा खड़ा हो गया। मंदिर के आंगन में सीढ़ी और मोटा तार लटका देख अनुमान लग गया कि रात में चोर घुसे थे। चोरी की खबर पर जैन समाज के लोग मंदिर पहुंच गए। पुलिस को सूचना देने पर कोतवाल दीपक दुवे और पुलिस अमला पहुंचा और मंदिर, छत आदि का मुआयना किया।

श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर के व्यवस्था कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र जैन ने थाने में दी तहरीर कहा है कि पेटिका में दो लाख रुपये के लगभग दान में आया था, जो चोर ले गए। घटना की संवेदनशीलता को देख पुलिस ने डाग स्क्वायड इटावा से बुलाया, मगर कोई सुराग न लग सका।


चोेरियों की पुलिस नहीं लिखती एफआईआर  - जसवंतनगर।  खासतौर से लुधपुरा इलाके में दो माह में एक दर्जन चोरियां हो चुकी है। पुलिस ने इनमें से एक की भी एफ आईआर नहीं लिखी। चोरी के मामलों को पुलिस हल्के में लेती है। इसलिए चोरों के हौसले बुलंद हैं। सपा नेत्री सत्यवती यादव के पुत्र के शोरूम से तो तीन बार चोरी हो चुकी है। पुलिस ने आक्रोश पर मरहम लगाने के लिए इटावा से फिंगर एक्सपर्ट की टीम तथा डाग स्क्वायड मंगाया। मगर वह गलियों में टहल कर बैरंग लौट गया।


जैन मंदिरों की सुरक्षा की मांग- जसवंतनगर।  गुरुवार रात हुई इस चोरी की घटना के बाद जैन समाज में आक्रोश देखा जा रहा है। समाज के लोगों ने पुलिस के उच्च अधिकारियों से इस घटना का शीघ्र पर्दाफाश, जैन मंदिरों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था तथा मंदिर के आसपास असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी की मांग की है।  मांग करने वालों में देवेंद कुमार जैन, शिवकांत जैन, राजीव जैन, मुकेश जैन, अरुण जैन, सत्यप्रकाश जैन, अंकुश जैन, प्रदीप जैन, सुरेंद्र जैन, सतेंद्र जैन, अमर चंद्र जैन, सुशील जैन, राजेश जैन, अशोक जैन, प्रवीन जैन, बिनोद जैन आदि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें