फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: पुल की मरम्मत के चलते किया रूट डायवर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। इटावा-कुम्हावर मार्ग पर इटगांव में स्थित पुल (किमी छह) की मरम्मत का कार्य शुरू होने के चलते रूट डायवर्जन लागू कर दिया है। अब इस मार्ग से गुजरने वाले भारी वाहनों को दो मार्च तक वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना होगा।
विज्ञापन

एडीएम अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि पुल के वियरिंग रिप्लेसमेंट का कार्य किया जाना है। पहले यह कार्य 21 फरवरी से शुरू होना था लेकिन किन्हीं कारणों से समय पर काम शुरू नहीं हो सका। इसके बाद विभाग की ओर से संशोधित अनुमति मांगी गई थी। अब जिला मजिस्ट्रेट के आदेशानुसार 24 फरवरी से दो मार्च तक रूट डायवर्जन की अनुमति प्रदान की गई है।
वैकल्पिक रास्तों के रुप में लोकासई से कुनैरा मार्ग का प्रयोग किया जा सकता है। इसके साथ ही इटावा-मैनपुरी मार्ग से भारी वाहन निकाले जाएंगे। वहीं वैदपुरा-बसरेहर मार्ग को भी डायवर्जन के लिए उपयोग में लाया जाएगा। उन्होंने बताया कि डायवर्जन के दौरान संबंधित स्थानों पर यातायात कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है ताकि जाम की स्थिति न बने। लोक निर्माण विभाग को तय समय सीमा के भीतर मरम्मत कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं जिससे आम जनता को अधिक समय तक परेशानी न उठानी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें