फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर दिल्ली और आगरा रूट पर चलेंगी 260 बसें

Tue, 15 Mar 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
रोडवेज बस - फोटो : file photo
विज्ञापन
इटावा। होली पर रोडवेज दिल्ली और आगरा रूट पर 260 बसें चलाएगा। दिल्ली रूट पर 210 बसें और आगरा रूट पर 50 बसें चलाई जाएंगी। ये बसे 20 मार्च से 28 मार्च तक चलेंगी। इन बसों के संचालन को व्यवस्थित करने के लिए हर डिपो से एक रोडवेज अधिकारी व कर्मचारी दिल्ली में डेरा डालेंगे।
विज्ञापन


  परिवहन निगम इटावा क्षेत्र के रीजनल मैनेजर एके झा ने बताया कि होली के पर्व को ध्यान में रखते हुए बसों के संचालन में भारी फेरबदल किया गया है। इटावा वाया मथुरा से दिल्ली, इटावा वाया नोयडा से आनंद विहार और इटावा वाया मैनपुरी वाया एटा से आनंद विहार तक इटावा क्षेत्र की कुल 394 बसों में से 210 बसें 20 मार्च से चलेंगी।

इसके अलावा प्रत्येक डिपो से 8 से 9 बसों को आगरा रूट पर चलाया जाएगा। बाकी बसों को लोकल और अन्य बसों को उन रूटों पर चलाया जाएगा जहां पर सवारियों की संख्या अधिक होगी। यह व्यवस्था 28 मार्च तक लागू रहेगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि होली से पहले दिल्ली से आने वाले यात्रियों की संख्या सबसे अधिक होती है और होली के बाद लोग घर से वापसी करते हैं। इसलिए एटीआई औरैया शांति स्वरूप, एटीआई औरैया संजय वर्मा व बीसी मैनपुरी रमेश चन्द्र यादव दिल्ली के आनन्द बिहार बस अड्डे पर कैंप करेंगे।

इसके अलावा प्रत्येक डिपो से एक एक अतरिक्त कर्मचारी भी दिल्ली में क्षेत्र की बसों की व्यवस्थाओं को देखेंगे। होली के मद्देनजर परिवहन निगम ने 16 मार्च से 31 मार्च तक रोडवेज के अधिकारियों व कर्मचारियों का साप्ताहिक विश्राम रद्द कर दिया है।

चालक व परिचालिकों की छुट्टियां भी कैंसिल कर दी गई हैं। इस दौरान बसें भी रात्रि विश्राम नहीं करेंगी और यात्रियों की अधिकता होने पर बस को स्टाफ बदलकर तुरंत रवाना कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें