फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलकूद से बच्चों का सर्वांगीण विकास

Sun, 31 Jan 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। नारायण कालेज आफ  साइंस एंड आर्ट के प्रांगण में रविवार को खिचड़ी भोज आयोजित हुआ। इस मौके पर कालेज ने अपनी पहली पत्रिका ‘एकलव्य’ का विमोचन भी किया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि  सुमति नारायण तिवारी ने  दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद डांस, माइम, सोलो सिंगिंग, देशभक्ति गीत, कविता, भाषण आदि कार्यक्रम हुए। इन सभी कार्यक्रमों में बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लेकर छात्र, छात्राओं अपनी प्रतिभा दिखाई। कक्षा-10 के छात्र नंदकिशोर की कविता ‘नहीं मिलेगा पाकिस्तान’ ने सभी का दिल जीता। समर्थ टंडन ने अपने गीत ‘ये दौर है कैसा जीवन का’ से सबको द्रवित कर दिया।

विद्यालय के निदेशक इंजीनियर हरि किशोर तिवारी ने बताया कि जुलाई से डिग्री कालेज के सारे कार्यक्रम प्रारंभ होंगे। विद्यालय के एजूकेशन डायरेक्टर राजेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि बच्चों में ऐसे कार्यक्रमों से सर्वांगीण विकास होता है। एसडीएम महेंद्र सिंह ने कहा कि इन कार्यक्रमों से बच्चों की शिक्षा में निखार आता है। हम बच्चों से और बच्चे हमसे सीखते हैं।
विज्ञापन

 
कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व विधायक अशोक दुबे, पूर्व चेयरमैन फुरकान अहमद, संजय शुक्ला, डा.आईके शर्मा, भाजपा नेत्री सरिता भदौरिया, अल्ताफ  अहमद, कृष्ण मुरारी गुप्ता, डा वीके गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष शिव महेश दुबे, कृष्ण कुमार तिवारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें