फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीली बत्ती लगी बोलेरो से रौब गांठना महंगा पड़ा

Wed, 27 Apr 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
ऊसराहार थाने में सीज की गई नीली बत्ती लगी बोलेरो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्जी नीली बत्ती लगाकर रौब झाड़ना दो युवकों को महंगा पड़ गया। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ कार्रवाई की है और नीली बत्ती लगी बोलेरो कार को सीज कर दिया।  
विज्ञापन



सोमवार की रात रात दस बजे ऊसराहार थानाध्यक्ष जेपी यादव कस्बे में वाहन चेकिंग कर रहे थे। उसी समय थाने के गेट के समीप एक सफेद रंग की बोलेरो कार नीली बत्ती लगाकर हूटर बजाती हुई रुकी। क्षेत्राधिकारी भरथना की गाड़ी समझकर एसओ गाड़ी के समीप पहुंचे तो बोलेरो में सवार लोगो ने पुलिस देख गाड़ी भगा दी।  एसओ को फर्जी बत्ती होने का शक हुआ। उन्होंने अपनी गाड़ी बोलेरो के पीछे डाल दी। इसी बीच किशनी रोड पर शराब ठेका के पास लगे जाम में बोलेरो फंस गई।


ऊसराहार पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बोलेरो को घेर लिया एसओ ने गाड़ी में सवार लोगों से जानकारी मांगी तो गाड़ी में सवार लोग पुलिस पर ही रौब झाड़ने लगे। दोनों की कहासुनी सुन तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन



गाड़ी में सवार लोग अपने को बडे़ अधिकारियों और नेताओं का नजदीकी बताकर रौब झाड़कर पुलिस पर दबाव बनाने लगे।  एसओ ने जीप में बैठने को कहा तो कुछ रंगबाज तो फरार हो गए, जबकि पुलिस ने दो युवकों को दबोच लिया। दोनों को थाने लाया गया। मामले की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजिल सैनी को दी गई। एसएसपी ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए थानाध्यक्ष जेपी यादव ने नीली बत्ती लगी बोलेरो को सीज कर दिया। 



पकड़े गए संजीव कुमार दुबे निवासी गड़िया कोतवाली मैनपुरी व नितिन कुमार निवासी गोला बाजार कोतवाली मैनपुरी पर धारा 151 की कार्रवाई की।  थानाध्यक्ष जेपी यादव ने बताया पूछताछ में युवकों ने बताया वह मैनपुरी से ऊसराहार बारात मे आए थे।  गाड़ी आबकारी विभाग में लगी है, जिसके चलते नीली बत्ती गाड़ी पर लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें