फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली मार्ग 150 बसें और बढ़ाई गईं

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। दिवाली पर यात्रियाें की संख्या को देखते हुए रोडवेज ने दिल्ली मार्ग पर 150 बसें और बढ़ा दी हैं। पहले 100 बसें बढ़ाई गई थी। इसके साथ दिल्ली मार्ग पर करीब 350 बसें हो गई हैं। अतिरिक्त बसें धनतेरस से भैयादूज तक चलाई जाएंगी।
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रबंधक एके झा ने बताया कि हमारे क्षेत्र में दिल्ली-इटावा मार्ग सबसे व्यस्त है। इस मार्ग पर 100 बसें चलाई जाती हैं। दिवाली पर बढ़ी यात्रियों की संख्या को देखते हुए मार्ग पर पहले 100 बस बढ़ाने का फैसला लिया गया था लेकिन अब इसमें 150 बढ़ाई गई हैं। धनतेरस से भाईदूज तक 250 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। इसके लिए अतिरिक्त चालक और परिचालक भी लगाए गए हैं। दिल्ली पहुंचकर बस जांच के लिए केवल घंटे के लिए कार्यशाला जाएगा।
उसके बाद दूसरे चालक व परिचालक बस लेकर इटावा के लिए रवाना हो जाएंगी। हमारे पास 78 नियमित व 179 सविंदा परिचालक और 110 नियमित व 140 संविदा चालक हैं। सभी की छुट्टियां पहले ही रद कर दी गई हैं। अच्छी सेवा देने वाले चालक व परिचालक को दिवाली बाद पुरस्कृत भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें