फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा: कानपुर-आगरा मार्ग पर 35 व दिल्ली मार्ग पर दौडेंगी 30 बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। रक्षाबंधन पर इस बार महिलाएं रोडवेज की बसों में 48 घंटे मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। यह सुविधा 10 अगस्त की रात 12 बजे से लेकर 12 अगस्त की रात 12 बजे तक मिलेगी।
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक देवेंद्र मोहन सक्सेना ने बताया इस बार सबसे ज्यादा 35 बसें आगरा-कानपुर मार्ग पर चलाईं जाएंगी। इनमें इटावा, औरैया व शिकोहाबाद डिपो की बसें लगाई जा रहीं हैं। दिल्ली मार्ग पर 30 बसें चलाई जाएंगी। इनमें इटावा डिपो की 25 व सैफई डिपो की पांच बसें शामिल हैं। फर्रुखाबाद मार्ग पर 20 बसें चलाई जाएंगी। इटावा-मैनपुरी मार्ग पर 10 बसें चलेंगी। इनमें दोनों डिपों की 5-5 बसें रहेंगी। दो बसें लखनऊ के लिए चलेंगी। जरूरत पड़ने पर संख्या बढ़ाई जाएगी।
एआरएम ने बताया रक्षाबंधन पर यात्रियों को असुविधा न हो इसके लिए बसों के फेरे भी सवा से डेढ़ गुना बढ़ाए जा रहे हैं। आवश्यकता पड़ने पर फेरों को और बढ़ाने के साथ रूट भी बदला जा सकता है। संबंधित कर्मियों की बैठक में उन्हें जानकारियां दे दी गईं हैं। इटावा डिपो में 171 चालक व 175 परिचालक हैं। त्योहार पर सभी की छुट्टियां रद्द हैं।
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया रक्षाबंधन के अवसर पर 10 से 15 अगस्त तक छह दिन के लिए सभी नियमित एवं संविदा चालकों व परिचालकों को 1800 किलोमीटर की दूरी तय करने पर दो सौ रुपये रोजाना मिलेंगे। मानक किलोमीटर से अधिक करने पर 55 पैसे प्रति किलोमीटर मिलेंगे।
विज्ञापन

डिपो कार्यशाला एवं क्षेत्रीय कार्यशाला में कार्यरत कर्मिकों को छह दिन ड्यूटी करने पर एक मुश्त 500 रुपये प्रोत्साहन के रूप में मिलेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें