जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर खड़े हैंडबॉल के खिलाड़ी। संवाद
- फोटो : ETAWAH
इटावा। शहर के महात्मा ज्योतिबा फुले स्पोट्स स्टेडियम में हैंडबॉल के अभ्यास पोल को हटाए जाने से 12 प्रशिक्षु खिलाड़ी नाराज हो गए। सोमवार को उन्होंने एसडीएम से शिकायत की है।
हैंडबॉल के प्रशिक्षुओं ने स्टेडियम में कोच नियुक्त करवाने की गुहार भी लगाई है। प्रशिक्षु खिलाड़ियों ने बताया वे स्टेडियम में अभ्यास करते हैं। ऐसे में पोल को हटवाए जाने से अभ्यास नहीं कर पा रहे हैं। एसडीएम राजेश कुमार ने खिलाड़ियों को दो दिन में समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है। दीप पटेल, निशा राजपूत, श्रुति, नेहा, मुस्कान, वशिष्ठ वर्मा, विष्णु राठौर, अभिषेक, विष्णुकांत, संतोष, राजीव, मनीष, यशपाल आदि शामिल रहे। (संवाद)