इटावा। रोडवेज बस से माल लाने और ले जाने का कार्य लंबे समय से चल रहा है। इसको लेकर एक रोडवेज बस में बिना शुल्क का भुगतान किए माल ले जाते समय एक बस को पकड़ा गया। इसकी शिकायत क्षेत्रीय प्रबंधक से की गई है।
इटावा डिपो की एक बस बिधूना होते हुए दिल्ली जा रही थी। इसमें लगेज इंचार्ज सौरभ भदौरिया ने इस बस को रोक लिया और इसे चेक किया गया तो उसमें कुछ सामान मिला है, जिसमें विभाग में बिना चढ़वाए ही इसे ले जाया जा रहा था। बताया गया कि बस स्टेंड पर लगेज कार्यालय में सामान की इंट्री की जाती है जिसके बदले में विभाग को निर्धारित शुल्क जमा करनी होती है। बस के चालक व परिचालक बिना शुल्क जमा किए पैसे लेकर सामान को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने का कार्य तेजी के साथ कर रहे हैं। सौरभ भदौरिया ने इस शिकायत को स्टेशन प्रभारी ममता अग्रवाल को रिसीव कराई है। उन्होंने कहा कि इस शिकायत को वह उच्च अधिकारियों को भेज रहीं है। जिसमें विभाग के अधिकारी ही इस मामले में कार्रवाई करेंगे। ब्यूरो