फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक घंटे लगा रहा जाम, लोग रहे परेशान

विज्ञापन
इटावा बरेली राजमार्ग पर बुधवार को वाहनों का लंबा जाम - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। इटावा-बरेली राजमार्ग पर बुधवार को वाहनों का लंबा जाम लगने से लोग काफी परेशान रहे। करीब एक घंटे तक लगे रहे इस जाम का मुख्य कारण नई मंडी के सामने बने अंडरपास से वाहन चालकों के जल्दी निकलने की होड़ रही। फ्रेंड्स कालोनी पुलिस जब मौके पर पहुंची तब कहीं जाम खुल सका।
विज्ञापन

नई मंडी के पास इटावा कानपुर सिक्सलेन हाईवे का अंडरपास है। इसी अंडरपास के नीचे से होकर इटावा-बरेली राजमार्ग गुजरता है। अंडरपास के नीचे सब्जी एवं फलाें के ठेले वाले कब्जा कर लेते हैं। उधर, सिक्स लेन हाईवे से दोनों तरफ से वाहन उतरते हैं इसी बीच आड़े तिरछे वाहन मार्ग को जाम कर देते हैं। बुधवार को सुबह 11 बजे करीब यहां जाम लग गया। एक घंटे तक जाम में फंसे लोग काफी परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें