फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: पाइपलाइन डालने के लिए खोदी सड़क, जाम से जूझ रहे लोग

Fri, 09 Jun 2023 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 32::::नए शहर चौराहे पर गड्ढ़ा होने की वजह से लगा जाम। संवाद
विज्ञापन

पाइपलाइन डालने के लिए खोदी सड़क, जाम से जूझ रहे लोग क्रासर - नए शहर से पुराने बस स्टैंड को जाने वाली सड़क पर सड़क खोदकर लगाया बैरियर
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। खराब पाइपलाइनें सही कराने के लिए नए शहर चौराहे पर खोद गए गड्ढ़े शहर वासियों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। बृहस्पतिवार को दूसरे दिन दिनभर लोग नए शहर चौराहे पर जाम से जूझते रहे।
विज्ञापन

नए शहर चौराहे से पुराने बस स्टैंड की ओर जाने वाली रोड के शुरू होते ही नगर पालिका की ओर से गड्ढ़ा खोदवाया गया है। पेयजल की पाइपलाइन को सही कराने के लिए नगर पालिका कर्मचारियों ने बुधवार को सड़क के बीचों-बीच गड्ढ़ा खोदा गया है। इसका सड़क पर ही मलबा पड़ा होने की वजह से लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। वहीं हादसे को रोकने के उद्देश्य से बैरियर भी लगा दिया गया है। इससे दिनभर चौराहे पर जाम की स्थिति रहती है। गुरुवार को दिनभर लोग जाम से जूझते रहे। कड़ी धूप में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं दो दिन से गड्ढ़ा खोदा होने की वजह से आसपास के दुकानदारों को भी परेशानी हो रही है। कुछ मिष्ठान भंडार की दुकानों ने तो गुरुवार को धूल धडकड़ वजह से दुकान खोली तक नहीं। चौराहे पर फूल की दुकानें लगाने वालों का भी धंधा चौपट है। ईओ विनय कुमार मणी त्रिपाठी ने बताया कि पाइपलाइन को दुरुस्त कराया जा रहा है। इसके लिए गड्ढा खोदवाया गया है। लाइन सही होते ही गड्ढ़े को भरवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें