फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरओ और एआरओ 21 तक होंगे नियुक्त

Sat, 19 Sep 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन  की विभिन्न व्यवस्थाओं को सकुशल कराने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। जिला मजिस्ट्रेट डा नितिन बंसल  ने मतदान तथा मत गणना कार्मिकों के डाटा फीडिंग के संबंध में सहायक निदेशक बचत को निर्देशित किया कि 19 सितंबर तक डाटा फीड करवा दें।
विज्ञापन


आरओ/एआरओ/जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट के संबंध  में अपर जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि 21 सितंबर तक तैनाती का आदेश निर्गत करायें। मतदाता सूची के संबंध में सभी उप जिलाधिकारियों, खंड विकास अधिकारियों तथा सहायक विकास अधिकारी (पं) को निर्देशित किया गया कि मतदाता सूची के संबंध जो शिकायतें प्राप्त हो रहीं हैं।

उनका तत्काल निस्तारण करते हुए मतदाता सूची अद्यावधिक कर तैयार रखें, जिससे मतदान के समय शुद्ध मतदाता सूची का प्रयोग किया जा सके।

प्रभारी अधिकारी कैमरा/वीडियोग्राफी को निर्देशित किया गया कि वीडियो कैमरा तथा सामान्य कैमरे की समुचित व्यस्था कर लें जिससे मतदान के समय किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पडे़। बैठक में सीडीओ डा. अशोक चंद्र सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें