फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी का कटान रोकने को नदी किनारे लगेंगे बांस के पेड़

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासखंड बसरेहर का सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी राजा गणपति आर ने औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इसी दौरान सेंगर नदी में कराई गई सफाई को भी देखा। उन्होंने नदी का कटान रोकने के लिए किनारों पर बांस के पेड़ लगाने की बात कही है।
विकास खंड बसरेहर में चल रहे मनरेगा कार्यों जैसे नदियों की सफाई और ग्राम प्रधानों के कराए गए सड़क निर्माण कार्य भी देखे।
उन्होंने बताया की नदियों के सुंदरीकरण के लिए सरकार जो रुपये खर्च कर रही है, वो धरातल पर दिखने चाहिए।
इसमें किसी प्रकार की कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि नदी के किनारे बांस के पेड़ों को लगाया जाएगा। इससे नदी के किनारे खेतों की मिट्टी के कटाव पर रोक लगेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें