फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली की अघोषित कटौती से भीषण गर्मी में जनता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में बिजली की अघोषित कटौती से जनता परेशान है। ग्रामीण क्षेत्र के फीडर पर आपूर्ति बमुश्किल 10 से 12 घंटे ही मिल रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में बकेवर बिजलीघर में तैनात कई लाइनमैनों की मनमानी से ग्रामीण क्षेत्र की जनता बेहाल है।
सराय जलाल फीडर की बिजली आपूर्ति शुक्रवार को दोपहर 1 बजे से रात्रि 8 बजे तक शटडाउन के चलते ठप रही।
शनिवार को भी शटडाउन पांच घंटे रहा। लोगों के एसडीओ को फोन करने पर आपूर्ति चालू हुई।
सराय जलाल फीडर क्षेत्र के निवासी सुबोध त्रिपाठी, अंबर, छोटू, सराय मिट्ठे के वेदप्रकाश, मयंक तिवारी, सहित करीब एक दर्जन से अधिक गांवों के लोगों का कहना है कि उनके फीडर पर लाइट अगर लगातार दो घंटे चल जाए तो बहुत बड़ी बात है।
इन लोगों का कहना है कि लाइनमैन एक गांव में लाइट का काम करने के लिए पूरे फीडर क्षेत्र के सभी 20-30 गांवों की आपूर्ति शटडाउन कर देते हैं।
जनता की परेशानी से बिजली विभाग के अधिकरियों को न लाइनमैनों को कोई लेना देना है। न ही जन प्रतिनिधियों को इसकी परवाह है। यही नहीं लाइनमैन जब मन किया घंटों के लिए शटडाउन फीडर पर ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मशीन रूम में तैनात एसएसओ से जानकारी करने पर बताते हैं कि लाइनमैन शटडाउन कहां किस कारण लिया गया इसकी कोई जानकारी नहीं देते हैं।
इस संबंध में एसडीओ बकेवर भूपसिंह ने बताया कि जांच की जाएगी जो लाइनमैन ऐसा करते हैं, उनके विरुद्ध कार्यवाई की जाएगी। लाइनमैनों को फीडर को संबंधित फाल्ट के पास से जंफर काटकर फाल्ट ठीक करने के आदेश हैं। शटडाउन के विवरण को बिजलीघर को नोट कराना आवश्यक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें