जसवंतनगर। भारत विकास परिषद समर्पण शाखा जसवंतनगर की ओर से हिंदू विद्यालय इंटर कॉलेज में भारत जानो प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करने हेतु पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को शील्ड, प्रमाण पत्र एवं मेडल प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। वरिष्ठ वर्ग में प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में ऋषिकांत कक्षा 12 ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में वंश दुबे कक्षा 10 द्वितीय एवं शिवा कक्षा 9 तृतीय स्थान पर रहे। वहीं, उवैस कक्षा 9, कमलेश कुमार कक्षा 12 तथा अनस अब्बास कक्षा 9 को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसी तरह कनिष्ठ वर्ग में अजीत कुमार कक्षा 8 ने प्रथम, हर्ष प्रताप कक्षा 8 ने द्वितीय तथा राबिया कक्षा 8 ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वैशाली गुप्ता को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव कुमार एवं अनिल पोरवाल को शिक्षा के क्षेत्र में योगदान हेतु प्रतीक चिन्ह एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया।
समारोह में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यालय परिवार की उपस्थिति रही। भारत विकास परिषद समर्पण शाखा के अध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता, उमाकांत श्रीवास्तव एवं धर्मेंद्र कुमार सोनी ने विजेता छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में राष्ट्र के प्रति ज्ञान, जागरूकता एवं संस्कारों का विकास करती हैं।