प्लेटफार्म पर ट्रेन के इंतजार में बैठे यात्री।
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के निकट बरहन में मालगाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने के दूसरे दिन बुधवार को भी ट्रेनों का फेर सुधर नहीं सका। ज्यादातर ट्रेनें घंटों देरी से चलीं। रिवर्स शताब्दी आठ घंटे देरी से दिल्ली रवाना हुई। इससे यात्रियाें को परेशानी हुई।
मंगलवार को बरहन के निकट मालगाड़ी के बेपटरी होने के बाद दिल्ली हावड़ा रेल लाइन पर गड़बड़ाया ट्रेनों का संचालन बुधवार को भी पटरी पर नहीं आया। स्थिति ये रही कि सुबह के समय दिल्ली जाने वाली कानपुर-नई दिल्ली रिवर्स शताब्दी दोपहर तीन बजे इटावा स्टेशन पर पहुंची और दिल्ली के लिए रवाना हुई। इसी प्रकार लखनऊ स्वर्ण शताब्दी साढे़ चार घंटे देरी से दिल्ली रवाना हुई। वहीं इन प्रमुख ट्रेनों के अलावा भी कई और ट्रेनें घंटों देरी से स्टेशन पर पहुंचीं। जिससे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। डाउन ऊंचाहार एक्सप्रेस 3 घंटे, फरक्का एक्सप्रेस 7 घंटे, जोधपुर हावड़ा 7 घंटे, आनंद बिहार कोलकाता 8 घंटे देरी से चलीं। कालका मेल, महानंदा, नार्थ ईस्ट, मुरी एक्सप्रेस 3 से 4 घंटे की देरी से चलीं। ट्रेनों की इस लेटलतीफी के कारण दूसरे दिन भी यात्रियों को परेशानी हुई। कई यात्रियों ने ात्रा स्थगित कर दी।