फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड महिला प्रधानाचार्य का मंगलसूत्र छीना

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सुबह टहलने गई सेवानिवृत्त शिक्षिका को धक्का देकर युवक ने उनका मंगलसूत्र लूट लिया। पीड़िता की सूचना पर नौरंगाबाद चौकी प्रभारी ने मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के पुरबिया टोला निवासी गार्गी शुक्ला नगर पालिका गर्ल्स इंटर कॉलेज मऊरानीपुर झांसी मेें प्रधानाचार्य थीं। शुक्रवार सुबह पौने छह बजे वह पक्का तालाब कालोनी के पास टहल रही थीं।
इस दौरान युवक मोबाइल पर बात करते हुए उनके पास आया और उन्हें धक्का दे दिया। वह कुछ समझ पातीं, इससे पहले युवक ने उनका मंगलसूत्र छीन लिया। गार्गी के घुटने और कंधे में चोट आ गई।
विज्ञापन

सदर कोतवाल भूपेंद्र सिंह राठी ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही नौरंगाबाद एसआई को मौके पर भेज गया था। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चेक किए गए हैं लेकिन उसमें कोई प्रमाण नहीं मिला। महिला की तहरीर पर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें